कोडरमा में भुइयां समाज की महापंचायत में शिक्षा पर जोर, गांव-गांव जागरूकता अभियान का फैसला

Updated:
विज्ञापन

मंच पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की महापंचायत हुई. अध्यक्ष ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, एकता और प्रतिदिन सहयोग देने का आह्वान किया.

विज्ञापन

कोडरमा. कोडरमा के भामाशाह साहू भवन में एक महापंचायत रखी गई. यह आयोजन अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति कोडरमा के सहयोग से हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभु भुइयां ने की. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां, खास मेहमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नुनु भुइयां, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां, हजारीबाग जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष आजाद भुइयां और बरही प्रखंड अध्यक्ष छोटी भुइयां मौजूद थे.

विज्ञापन

हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

महापंचायत में जिले के अलग-अलग प्रखंडों और पंचायतों से हजारों लोग शामिल हुए. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और समाज को आगे बढ़ाने पर बातचीत की गयी. शिक्षा के क्षेत्र में, खासकर लड़कियों की पढ़ाई को आगे ले जाने के तरीकों पर गहराई से बात हुई.

वहीं, जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव-गांव में कैंपेन चलाने और समाज के पिछड़े लोगों को साथ लेकर चलने पर भी जोर दिया गया.

जिला कमेटी का विस्तार, 9 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

जिला कमेटी का विस्तार करते हुए राहुल कुमार भुइयां को जिला कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी, कृष्णा भुइयां को जिला प्रवक्ता, विनोद भुइयां को जिला सचिव, राजू भुइयां को उप कोषाध्यक्ष, सुरेश भुइयां को जिला महासचिव, सुखदेव भुइयां और बनवारी भुइयां को जिला उपाध्यक्ष, बहादुर भुइयां को संगठन प्रभारी और गुड़िया देवी को महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने सभी नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

शिक्षा और एकता से ही होगा समाज का विकास : प्रभु भुइयां

जिलाध्यक्ष प्रभु भुइयां ने कहा कि समाज का विकास सिर्फ पद और संगठन से नहीं, बल्कि शिक्षा, एकता और आपसी सहयोग से ही हो सकता है. हर गांव और परिवार तक शिक्षा व जागरूकता का पैगाम पहुंचाकर समाज को मजबूत बनाने की जरूरत है. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर समाज के विकास के कामों में आगे बढ़कर हिस्सा लेने की अपील की.

हर व्यक्ति दे एक रुपया और एक मुट्ठी चावल : दुलाल भुइयां

राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, संगठन और एकता को मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाने और सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति हर दिन एक रुपया और एक मुट्ठी चावल समाज के लिए दें. इससे जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ शिक्षा और समाज के विकास के कामों को आगे बढ़ाया जा सकेगा.

उन्होंने कहा कि एक छोटा बच्चा, जिसके पापा मजदूरी करते हैं और मम्मी घर संभालती हैं, रोजाना सिर्फ एक रुपया और एक मुट्ठी चावल देने से उस बच्चे की किताबों और स्कूल की फीस का इंतजाम हो जाता है. वह बच्चा पढ़-लिखकर अपने समाज का नाम रोशन करता है. आपका छोटा सा सहयोग किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है.

गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा शिक्षा और जागरूकता का संदेश

महापंचायत में संगठन को मजबूत करने, आपसी एकता बनाए रखने तथा शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का पैगाम गांव-गांव तक पहुंचाने का फैसला लिया गया.

कार्यक्रम में दशरथ भुइयां, कारु भुइयां, शंकर भुइयां, चंदन कुमार, जोगेंद्र भुइयां, प्रमोद भुइयां, महेश भुइयां, सुखदेव भुइयां, दुलेश्वर भुइयां, महेंद्र भुइयां, सिद्धू भुइयां, उपेंद्र भुइयां, सरजू भुइयां, रामेश्वर भुइयां, प्रकाश, मनोज भुइयां, रमींद्र भुइयां, मनोज कुमार, विकास, दुलारचंद, नारायण, नागेश्वर, आकाश, सागर और अन्य महत्वपूर्ण लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: डोमचांच में किसान महासभा ने भरी हुंकार, बिजली समस्या को लेकर 14 सितंबर को घेराव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola