झुमरीतिलैया में केशरवानी वैश्य सभा की नई कमेटी के लिए 22 सितंबर को होगा चुनाव

Updated:
विज्ञापन

बैठक मेंं समाज के लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में केशरवानी वैश्य सभा की जिला इकाई ने नई कमेटी के गठन के लिए 22 सितंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया से सुजल भदानी की रिपोर्ट

विज्ञापन

झुमरीतिलैया(कोडरमा). झुमरीतिलैया में केशरवानी वैश्य सभा की जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसका मुख्य एजेंडा नई कमेटी का गठन था. यह बैठक सोनू केसरी के आवास में हुई. अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र साहू व संचालन डॉ रामअवतार केसरी ने किया. बैठक में समाज हित के कई मुद्दे उठाए गए.

22 सितंबर को होगा नई कमेटी का चुनाव

एक अहम फैसला यह हुआ कि पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन के लिए चुनाव कराए जाएंगे. निर्णय लिया गया कि नई कमेटी का चुनाव 22 सितंबर को शाम सात बजे कराया जाएगा. चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए केशरवानी समाज की प्रदेश सलाहकार समिति के सदस्य डॉ रामअवतार केसरी को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया.

बैठक में चुनाव प्रक्रिया, नामांकन व सदस्यता से जुड़े नियमों पर भी चर्चा हुई.

युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

बैठक में समाज को मजबूत बनाने, सदस्यों को एकजुट करने, युवाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने तथा सामाजिक गतिविधियों को असरदार बनाने पर जोर दिया गया. खासकर, युवाओं की सक्रिय भागीदारी कैसे बढ़ाई जाए ताकि वे समाज की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, इस पर विस्तार से बातचीत हुई. इस मुद्दे पर कुछ खास सुझाव भी सामने आए, जिनसे भविष्य में इन्हें लागू किया जा सके.

चुनाव प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी तय

चुनाव के बाद नई कमेटी की पहली बैठक कब होगी, इस पर भी जल्द ही निर्णय लिए जाने की उम्मीद है. बैठक में चुनाव प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सोनू केशरी, सतीश केशरी, दयानंद केशरी, कृष्णा केशरी को दी गयी है.

ये लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रमुख रूप से अशोक केसरी, सतीश केसरी, संजय केसरी, सुनील कुमार केसरी, रंजीत प्रसाद केसरी, अनिल केसरी, रामबाबू केसरी, दयानंद केसरी, सुधीर कुमार केसरी, शंकर केसरी, कृष्ण प्रसाद केसरी, संतोष केसरी, दिनेश केसरी, सोनू केसरी, मंटू केसरी आदि मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: लातेहार के भोंकाखाड़ में SSB ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 76 मरीजों की हुई जांच

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola