कोडरमा में 13 सितंबर को सजेगी साहित्य की महफिल, स्थानीय रचनाकार सुनाएंगे अपनी रचनाएं

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सदस्य : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जनवादी लेखक संघ कोडरमा की बैठक में 13 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें स्थानीय रचनाकार अपनी कृतियों का पाठ करेंगे.

विज्ञापन

कोडरमा. जनवादी लेखक संघ कोडरमा की बैठक गुरुवार को संघ की अध्यक्ष कंचनलता वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी साहित्यिक गतिविधियों और 13 सितंबर को आयोजित होनेवाले हिंदी दिवस समारोह की तैयारियों पर बातचीत की गयी.

विज्ञापन

अवध्या क्लासेस में होगा समारोह

बैठक में निर्णय लिया गया कि हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर 13 सितंबर को दोपहर एक बजे से अवध्या क्लासेस में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा. समारोह में संघ के सदस्यों के अलावा आमंत्रित स्थानीय रचनाकार अपनी नवीनतम रचनाओं का पाठ करेंगे. साथ ही स्थानीय लेखकों की प्रकाशित नयी पुस्तकों का विमोचन किया जायेगा.

कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में हिंदी भाषा और साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्थानीय रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया.

साक्षरता से वैज्ञानिक चेतना विकसित करने पर जोर

मौके पर राम रतन अवध्या ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के संदर्भ में कहा कि साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और वैज्ञानिक चेतना विकसित करने का माध्यम है.

अध्यक्ष कंचनलता वर्णवाल ने हिंदी को सांस्कृतिक चेतना व रचनात्मक अभिव्यक्ति की सशक्त धरोहर बताया. अंत में महान वैज्ञानिक एमपी परमेश्वरण को श्रद्धांजलि दी गयी.

बैठक में कौलेश्वर ठाकुर, दिनेश रविदास, वंदना सिंह, खुशबू कुमारी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: डोमचांच में किसान महासभा ने भरी हुंकार, बिजली समस्या को लेकर 14 सितंबर को घेराव

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola