ePaper

JVM सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Updated at : 31 Mar 2019 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
JVM सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

रांची : झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने रविवार को घोषणा की. राज्य में विपक्षी महागठबंधन के सीट बंटवारे के अनुसार जेवीएम को दो सीटें- कोडरमा और गोड्डा मिली हैं. जेवीएम के प्रवक्ता सरोज सिंह ने रविवार को बताया, ‘बाबूलाल […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने रविवार को घोषणा की. राज्य में विपक्षी महागठबंधन के सीट बंटवारे के अनुसार जेवीएम को दो सीटें- कोडरमा और गोड्डा मिली हैं. जेवीएम के प्रवक्ता सरोज सिंह ने रविवार को बताया, ‘बाबूलाल मरांडी कोडरमा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि जेवीएम विधायक प्रदीप यादव गोड्डा सीट से चुनाव लड़ेंगे.’

कोडरमा और गोड्डा में क्रमश: 6 और 19 मई को चुनाव होंगे. झारखंड में विपक्षी महागठबंधन ने 14 मार्च को कांग्रेस, झामुमो, झाविमो और राजद के बीच राज्य की 14 लोकसभा सीटों के लिए अपने सीट बंटवारे के फार्मूले की घोषणा की. फार्मूले के अनुसार, कांग्रेस सात सीटों पर, चार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और दो पर झाविमो लड़ेगा.

पलामू सीट को राजद के लिए छोड़ दिया गया है लेकिन पार्टी ने इस बंटवारे को खारिज कर दिया है क्योंकि पार्टी ने इसके साथ चतरा लोकसभा सीट की भी मांग की थी, जिससे महागठबंधन ने इनकार कर दिया है. राजद प्रदेश इकाई के महासचिव कैलाश यादव ने बताया, ‘राजद के संसदीय बोर्ड ने चतरा और पलामू दोनों सीटों से चुनाव लड़ने का फैसला किया था जिसके बावजूद उन्होंने इसकी एकतरफा घोषणा कर दी.’ झारखंड में 14 लोकसभा सीटें हैं, जहां 29 अप्रैल से चार चरण में चुनाव होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola