शिक्षा व करियर मार्गदर्शन से बच्चों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
शिक्षा व करियर मार्गदर्शन से बच्चों को किया जागरूक

करियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यशाला

विज्ञापन

मरकच्चो. नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर सह जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के तत्वावधान में प्रखंड सभागार में ग्रामीण छात्र-छात्राओं व युवाओं के लिए करियर काउंसिलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यशाला में बच्चों व युवाओं ने विभिन्न करियर विकल्पों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं. एवीए के जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नियमित शिक्षा के लिए प्रेरित करना और बाल विवाह जैसी कुप्रथा की रोकथाम करना है. मुख्य अतिथि बीडीओ हुलाश महतो ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत जरूरी है. उन्होंने बच्चों को नशे, गलत संगति और सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से दूर रहने की सलाह दी. सीडीपीओ गीता सोय, एमओ जमीला खातून और मुखिया नीता कुमारी ने भी शिक्षा व बाल विवाह उन्मूलन पर अपने विचार रखे. अंत में सभी को बाल विवाह रोकने और शिक्षा जारी रखने की शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola