भाजपा ने कार्यक्रम को लेकर बनाये प्रभारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2019 1:39 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : ब्लॉक परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष को प्रदेश से आए कार्यक्रमों की जानकारी दी. इसके लिए प्रभारी नियुक्त किया गया. मेरा परिवार भाजपा परिवार के कार्यक्रम के संयोजक रमेश सिंह ने बताया कि 22 फरवरी तक झंडा […]
विज्ञापन
कोडरमा : ब्लॉक परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष को प्रदेश से आए कार्यक्रमों की जानकारी दी. इसके लिए प्रभारी नियुक्त किया गया. मेरा परिवार भाजपा परिवार के कार्यक्रम के संयोजक रमेश सिंह ने बताया कि 22 फरवरी तक झंडा लगाने का कार्यक्रम था उसे बढ़ाकर तीन मार्च तक कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा कोर्ट द्वारा दलबदल विधेयक के निर्णय को हम सभी स्वागत करते हैं.
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 24 फरवरी को कोडरमा के दुर्गा मंडप में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी महेंद्र वर्मा व सुनीति सेठ को बनाया गया है. वहीं 26 फरवरी को सभी बूथों पर एवं सार्वजनिक स्थलों पर कमलदीप जलाये जायेंगे.
इसके लिए नितेश चंद्रवंशी व संगीता सिन्हा को प्रभारी बनाया गया है. 28 फरवरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री से सीधा संवाद का कार्यक्रम अड्डी बंगला स्थित दुर्गा मंडप में रखा गया है. इसके प्रभारी बासुदेव शर्मा व विशाल भदानी को बनाया गया है. दो मार्च को मोटरसाइकिल रैली सभी मंडलों से शक्ति केंद्र से निकाली जायेगी तथा प्रखंड मुख्यालय में से जिला मुख्यालय तक जायेगी.
इस कार्यक्रम के लिए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह को बनाया गया है. बैठक में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सुनीति सेठ, मीडिया प्रभारी चंद्र शेखर जोशी, सुनील सिन्हा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता सिन्हा, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, प्रभाकर लाल रावत, पोखराज राणा, रघुवीर सिंह, राजा सिंह, शैलेश कुमार सिंह, अखिल सिन्हा, सुनील पंडित, विजय यादव, शिवलाल सिंह, विक्रम सिंह परिमल, शक्ति सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




