महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में नारी सेना कर रही है सहयोग
Updated at : 03 Dec 2018 8:20 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : कोयलांचल के विभिन्न इलाकों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नारी शक्ति सेना का निरंतर प्रयास जारी है. महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर संस्था के लोग महिलाओं को उत्प्रेरित कर रहे हैं. रविवार को बहेरा आंगनबाड़ी केंद्र प्रांगण में इसी सिलसिले में अफसाना […]
विज्ञापन
पिपरवार : कोयलांचल के विभिन्न इलाकों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नारी शक्ति सेना का निरंतर प्रयास जारी है. महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए गांव-गांव में जाकर संस्था के लोग महिलाओं को उत्प्रेरित कर रहे हैं. रविवार को बहेरा आंगनबाड़ी केंद्र प्रांगण में इसी सिलसिले में अफसाना निगार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
संस्था की सदस्य गीता एक्का ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे आकर हमेशा नये कार्य करने चाहिए. उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार व अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी. गरीब व असहाय लोगों को संस्था ने कंबल वितरण करने की बात कही.
संस्था के महासचिव विशाल सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण देना है. इस योजना के तहत सिलाई, कढ़ाई, फैशन डिजाइनिंग, मेहंदी रचाने के साथ कंप्यूटर कोर्स का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा. संस्था की सदस्य किरण देवी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ चुनी गयी महिलाओं को हुनर बाजार में रोजगार का अवसर दिया जायेगा.
जहां उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा. मौके पर शगुफ्ता परवीन, नजमुन निशा, हसमत तारा, सहाना खातून, अफसाना परवीन, चमेली खातून, गुलशन खातून, मुस्कान परवीन, साजरा खातून, सैमून खातून, साजितदा खातून, जहाना खातून, नासरीन परवीन, शहनाज बानो, हाजरा खातून, रहमती खातून, आसमीना परवीन, अजमेरी खातून आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




