रोटरी नेत्र अस्पताल के अध्यक्ष बने महेश दारूका
Updated at : 10 Jul 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : पानी टंकी रोड स्थित पार्वती देवी आरएस सर्राफ रोटरी सभागार में रविवार को कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक हुई. इस दौरान रोटरी नेत्र अस्पताल के संचालन को लेकर (सत्र 2018 -20) संचालन मंडल का चुनाव हुआ. चुनाव राजेंद्र मोदी की देखरेख में हुआ. इस दौरान नये अध्यक्ष के रूप में महेश दारूका, […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : पानी टंकी रोड स्थित पार्वती देवी आरएस सर्राफ रोटरी सभागार में रविवार को कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक हुई. इस दौरान रोटरी नेत्र अस्पताल के संचालन को लेकर (सत्र 2018 -20) संचालन मंडल का चुनाव हुआ. चुनाव राजेंद्र मोदी की देखरेख में हुआ. इस दौरान नये अध्यक्ष के रूप में महेश दारूका, उपाध्यक्ष कमल कुमार सेठी, सचिव जय कुमार गंगवाल, उप सचिव कुमार पुजारा, कोषाध्यक्ष कैलाश चौधरी निर्विरोध चुने गये.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश दारूका ने कहा कि रोटरी का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा है. इसी उद्देश्य के तहत स्वास्थ्य सुविधा समाज के अंतिम पायदान के व्यक्तियों को प्राप्त हो सके, इसके लिए समय-समय पर शिविर का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंद लोगों का निशुल्क इलाज किया जाता है. उन्होंने बताया कि रोटरी आइ अस्पताल विगत 15 वर्षों से संचालित हो रहा है. आंखों के उत्कृष्ट इलाज के क्षेत्र में एक नयी पहचान पूरे प्रदेश भर में रोटरी ने बनायी है.
इस अस्पताल में विशेषज्ञ नेत्र सर्जन के रूप में डॉ संगीता प्रसाद व उनकी टीम के द्वारा मोतियाबिंद व आंखों से संबंधित अन्य बीमारियों का इलाज नियमित रूप से किया जाता है. बैठक में ट्रस्टी सुरेश जैन, मधुसूदन दारूका, राम प्रसाद सोनी, सत्यनारायण सर्राफ, प्रदीप छाबड़ा, अमित कुमार, सुरेश पिलानिया, दीपक छाबड़ा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




