बेटियों की शिक्षा पर दें विशेष ध्यान : शिक्षा मंत्री

झुमरीतिलैया: प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के राज्य परिषद सभा की बैठक रविवार को लाराबाद स्थित कैंब्रिज बीएड काॅलेज में प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर स्वागत समिति की अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि हम सभी को दलगत भावना से ऊपर उठ कर समाज के विकास के […]
15 अप्रैल 2018 को रांची में आयोजित होनेवाले प्रदेश सम्मेलन की सफलता के लिए अभी से जुट जायें. साथ ही समाज में जो भी अच्छा काम कर रहे हैं या समाज के वे लोग जो दूसरों के लिए मिसाल बन रहे हैं, उन्हें सम्मानित करें. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने बेटों की परवरिश करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने बेटियों की भी परवरिश करनी चाहिए. उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले में यादव बहुल जनसंख्या होने के बाद भी आज तक यादव धर्मशाला नहीं बन पाना दुख की बात है, पर अब यह शीघ्र बन जायेगा. धर्मशाला के लिए जमीन की रजिस्ट्री हो गयी है. जल्द ही जमीन का भूमि पूजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




