पीएम के नेतृत्व में देश कर रहा है तरक्की

Updated at : 21 Aug 2017 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम के नेतृत्व में देश कर रहा है तरक्की

जयनगर : प्रखंड के तेतरौन चौक पर बीते शाम भाजयुमो की सभा हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव व संचालन विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव ने किया. मौके पर विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में तरक्की […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के तेतरौन चौक पर बीते शाम भाजयुमो की सभा हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव व संचालन विधायक प्रतिनिधि महावीर यादव ने किया. मौके पर विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो जानकी यादव ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राज्य मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है. मेरा भी पूरा प्रयास है कि मेरे विधानसभा का चहुमुंखी विकास हो.
इस दिशा में कई आवश्यक कदम भी उठाये गये हैं. कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना होता है. पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछायी जा रही है. आनेवाले तीन वर्षो में सड़कों को बना दिया जायेगा. शिक्षा के विकास के लिए गोहाल में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जायेगा. अब क्षेत्र के गरीब किसान के बच्चे अपने प्रखंड में पढ़ाई करेंगे. कहा कि यह निर्माण शीघ्र शुरू होगा.
बिजली की आंख-मिचौनी से त्रस्त लोगों को गोदखर फीडर से 15-18 घंटे बिजली मिल रही है. कहा कि सबका साथ, सबका विकास से विकास हो रहा है. भाजपा सबका विकास कर रही है. उन्होंने बताया कि तिलैया नहर परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है. दो माह के अंदर यह काम शुरू होगा. पहले फेज में तिलैया डैम से कांको होते हुए करियावां तक तथा दूसरे फेज में करियावां से योगियाटिल्हा तक नहर का निर्माण होगा. उन्होंने कहा कि हजारों कुर्बानियों के बाद अंग्रेज भारत से भागे और तिरंगा लहराया है.
मैं उन वीर शहीदों को नमन करता हूं. कहा कि मोदी सरकार ने पाक को करार जवाब दिया है, अब चीन को सबक सिखाना है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि महेंद्र दास, दामोदर यादव, मंडल भाजपा अध्यक्ष विवेक साव, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष बीरेंद्र मोदी, जिला मंत्री विनोद यादव, राजकुमार नायक, आलोक सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री मुकेश यादव, गजेंद्र साव सहित भारी संख्या में भाजपा व भाजयुमो के लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola