प्रखंडों में खुला स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र
Updated at : 19 Aug 2017 12:38 PM (IST)
विज्ञापन

डीसी ने प्रचार-प्रसार वाहन को किया रवाना कोडरमा : जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में यूआइडीएआइ द्वारा स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र खोला गया है. स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र के बारे में आमलोगों को जानकारी मिल सकें, इसके लिए प्रचार-प्रसार वाहन को शुक्रवार को उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा व उपविकास आयुक्त आदित्य कुमार आनंद ने हरी […]
विज्ञापन
डीसी ने प्रचार-प्रसार वाहन को किया रवाना
कोडरमा : जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में यूआइडीएआइ द्वारा स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र खोला गया है. स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र के बारे में आमलोगों को जानकारी मिल सकें, इसके लिए प्रचार-प्रसार वाहन को शुक्रवार को उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा व उपविकास आयुक्त आदित्य कुमार आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. समाहरणालय परिसर से दो प्रचार वाहनों कोरवाना किया गया. इन वाहनों के जरिये जिले के सभी छह प्रखंडों में स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र के बारे में प्रचार-प्रसार किया जायेगा.
मौके पर डीसी ने कहा कि प्रशासन लोगों तक सुविधा पहुंचाने के लिए हर कोशिश कर रही है. इसी उद्देश्य से सभी प्रखंड मुख्यालयों में स्थायी आधार पंजीकरण केंद्र खोले गये हैं. आप लोग इस केंद्र पर आधार पंजीकरण के साथ ही आधार में सुधा व अन्य जरूरी कार्य कर सकते है. मौके पर डीआइओ सुभाष यादव व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




