जमीन में छिपा रखे गये 13 आइइडी बम बरामद

कोडरमा : भाकपा माओवादियों के खिलाफ जंगली इलाके में लगातार चल रहे सर्च अभियान में सीआरपीएफ व कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने गुरुवार को चंदवारा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में माओवादियों द्वारा जमीन में प्लांट किये गये 13 आइइडी (सीरियल बम) बम बरामद किया है. बरामद बम करीब 2.5 […]
कोडरमा : भाकपा माओवादियों के खिलाफ जंगली इलाके में लगातार चल रहे सर्च अभियान में सीआरपीएफ व कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. पुलिस ने गुरुवार को चंदवारा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में माओवादियों द्वारा जमीन में प्लांट किये गये 13 आइइडी (सीरियल बम) बम बरामद किया है. बरामद बम करीब 2.5 से 15 किलो तक के हैं.
बम निरोधक दस्ता ने सभी बमों को डिफ्यूज कर दिया. एसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर गुरुवार को भी सीआरपीएफ, सैफ, जिला पुलिस बल के जवान ओकरचुंआ लंगरी घाटी के बीच सर्च अभियान चला रहे थे. इसी दौरान जंगल में जमीन के नीचे तार नजर आया. जवानों ने सर्च किया तो अंदर से बम बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




