जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 26 अगस्त से

Updated at : 08 Aug 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 26 अगस्त से

कोडरमा: जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में द्वितीय जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 26, 27 को, सेमीफाइनल व फाइनल 28 अगस्त को मेरेडियन एकेडमी गुमो में आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी कोडरमा सह जिला जूडो संघ के संरक्षक सुरेंद्र कुमार झा होंगे. प्रतियोगिता […]

विज्ञापन

कोडरमा: जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में द्वितीय जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 26, 27 को, सेमीफाइनल व फाइनल 28 अगस्त को मेरेडियन एकेडमी गुमो में आयोजित किया जायेगा. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी कोडरमा सह जिला जूडो संघ के संरक्षक सुरेंद्र कुमार झा होंगे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला खो-खो संघ के उपाध्यक्ष डॉ श्रीनिवास कुमार को प्रतियोगिता का अध्यक्ष व संजय यादव को प्रतियोगिता का तकनीकी प्रभारी बनाया गया. सदस्य में नागेश्वर राणा, जय पांडेय, कुंदन राणा, आशुतोष कुमार, इंद्रजीत भूषण, सुनील कुमार को रखा गया है.

पर्यवेक्षक समिति में नागेश्वर राणा, संजय यादव, कुंदन राणा व जय पांडेय को रखा गया है. प्रतियोगिता में जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय, सेक्रेड हर्ट, मेरेडियन एकेडमी, ग्रिजली विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, आदर्श प्लस टू विद्यालय मधवाटांड़, चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल, विक्रमशिला विद्यापीठ, पैराडाइस पब्लिक स्कूल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल, एसवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, शारदा हाई स्कूल आदि विद्यालयों से करीब 400 प्रतिभागी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखायेंगे. प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए अगले माह गुमला में आयोजित होनेवाली प्रतियोगिता में भेजा जायेगा. प्रतियोगिता के दौरान जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव प्रिंस मिश्रा, कोषाध्यक्ष निशांत कुमार, उपसचिव रानी मिश्रा समेत खो-खो संघ के सभी पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे.

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बैठक जिला खो-खो के अध्य्क्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मेरेडियन एकेडमी में हुई. इसमें सचिव प्रिंस मिश्रा, टूर्नामेंट चेयरमैन सह उपाध्यक्ष जिला खो-खो संघ धर्मेंद्र सिंह, संगीता शर्मा, नागेश्वर राणा, संजय यादव, कुंदन राणा, मनोज पांडेय, आशुतोष कुमार, सुनील कुमार, इंद्रजीत भूषण उपस्थित थे. यह जानकारी जिला खो-खो संघ के मीडिया प्रभारी जय पांडेय ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola