निजी अस्पताल से नवजात गायब डॉक्टर पर बच्चा बेच देने का आरोप

Updated at : 05 Aug 2017 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
निजी अस्पताल से नवजात गायब डॉक्टर पर बच्चा बेच देने का आरोप

झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल गीता क्लीनिक के डाॅक्टर अरुण कुमार अबोध पर एक महिला ने अपना बच्चा बेच देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. हालांकि, डाॅक्टर के अनुसार, महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था और इस संबंध में परिजनों को जानकारी देने […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल गीता क्लीनिक के डाॅक्टर अरुण कुमार अबोध पर एक महिला ने अपना बच्चा बेच देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. हालांकि, डाॅक्टर के अनुसार, महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था और इस संबंध में परिजनों को जानकारी देने के साथ ही बच्चे को उन्हें दिखाया भी गया था.
तिलैया थाना में यदुटांड निवासी ममता देवी ने आवेदन देकर कहा कि दो अगस्त को वह प्रसव के लिए गीता क्लीनिक में भरती हुई. यहां डाॅक्टर अरुण कुमार अबोध ने कहा कि प्रसव कराना पड़ेगा, क्योंकि सात माह का गर्भ पेट में है व प्रसव पीड़ा हो रही है. रात करीब दस बजे डाॅ अबोध ने प्रसव कराया और भाई छोटन साव को कहा कि बच्चा ठीक है. आप काउंटर पर पैसा जमा कर दीजिए. डाॅक्टर के कहने पर भाई ने काउंटर पर पांच हजार रुपये जमा कर दिये.
आधा घंटे बाद डाॅक्टर ने कहा कि आपका बच्चा मृत पैदा हुआ, इसलिए उसे फेंक दिया गया. काफी मिन्नत करने पर भी क्लीनिक ने न मृत बच्चा व न ही जीवित बच्चा दिया. महिला ने आशंका जतायी है कि उसके नवजात बच्चे को डाॅक्टर ने बेच दिया है या उसका गैरमानवीय व्यापार कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola