जीवन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि

Updated at : 12 Jul 2017 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
जीवन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि

कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ अभिभावकों ने किया. मौके पर निदेशक अविनाश सेठ व मनीष कपसिमे ने कहा कि जीवन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि है. मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है व पिता बरगद वृक्ष का वह छाया है, जिसके नीचे पूरा […]

विज्ञापन
कोडरमा : तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ अभिभावकों ने किया. मौके पर निदेशक अविनाश सेठ व मनीष कपसिमे ने कहा कि जीवन में माता-पिता का स्थान सर्वोपरि है. मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है व पिता बरगद वृक्ष का वह छाया है, जिसके नीचे पूरा परिवार सुकून पाता है. विद्यालय के सीइओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि हमारे माता-पिता व अभिभावकों को किसी भी तरह का शारीरिक व मानसिक कष्ट नहीं पहुंचे.
मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. आदिति, आयुषी, काव्या व उनके मित्रों की समूह नृत्य, अदारिका, आरव, नैतिक व उनके मित्रों का समूह नृत्य तथा गौरिका, जैना, समृद्धि की नृत्य प्रस्तुति कार्यक्रम को यादगार बना दिया. ओजस, सत्यजित, डॉली, अनवेशा, रोशनी व वृष्टि की नृत्य प्रस्तुति लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दी. फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सन्नी, आयुष, नैंसी, तनिषा, कनिष्का, आंचल ने खूब तालियां बटोरीं. मौके पर अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे कई खेल का आयोजन किया गया. मौके पर डॉ अभिजीत रॉय, डॉ लूना मित्रा, डॉ अशोक, डॉ सीमा विश्वास समेत सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे.
कार्यक्रम की सफलता में प्रभारी विजय कुमार सिंह व अनिता कुमारी, नेहा वर्णवाल, निशा राणा, सारिका देवी, सोनी सिंह, प्रियंका सिंह, बनानी नियोगी, अर्चना चंदन, मुस्कान जैन, खुशबू खातून, हनि सिंह, शालिनी सिन्हा, निरजा, अल्पना श्रीवास्तव, रेशम नाज, वीणा भदानी, समता त्रिवेदी, बर्निता नाग, कुसुम कुमारी, सुरजीत पौल, दीपा, मोहित, डीएल पटेल, अनिल कुमार दास व समस्त विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही. मंच संचालन शिक्षिका अंतरा सील व धन्यवाद ज्ञापन संयोजक तुषार रॉय चौधरी ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola