राम नवमी पर करें ये काम, इन गलतियों से रहें दूर
Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Mar 2026 6:10 PM
भगवान राम
Ram Navami 2026: अगर आप राम नवमी के दिन व्रत और पूजा करने वाली हैं, तो उससे पहले पूजा से संबंधित कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन दिन पर कुछ चीजें करना शुभ माना जाता है, जबकि कुछ कार्य करना अशुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन सी बातें हैं.
Ram Navami 2026: राम नवमी का पावन त्योहार हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या के पुत्र श्रीराम के रूप में अवतार लिया था. इस दिन भक्त भगवान राम की कृपा प्राप्त करने के लिए घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं. पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता है. कहा जाता है कि इस दिन की गई कुछ गलतियों से पूजा का फल नष्ट हो सकता है.
राम नवमी पर क्या करें?
- सूर्योदय से पूर्व उठकर पवित्र नदी में स्नान करें या घर पर ही गंगाजल मिले पानी से स्नान करें.
- घर के मंदिर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की प्रतिमा (राम दरबार) स्थापित करें.
- इस दिन रामचरितमानस या राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है. कहा जाता है कि इससे भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं.
- चूंकि यह नवरात्रि का अंतिम दिन भी होता है, इसलिए छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें.
- भगवान राम को पीला रंग प्रिय है, इसलिए पूजा में पीले फूल, पीले वस्त्र और केसरिया मिठाई का भोग लगाएं.
राम नवमी पर क्या न करें?
- इस दिन भूलकर भी प्याज, लहसुन, मांस या मदिरा जैसी तामसिक चीजों का सेवन न करें. घर में सात्विक वातावरण बनाए रखें.
- भगवान राम ‘मर्यादा’ के प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए इस दिन किसी से झगड़ा न करें, अपशब्द न बोलें और मन में किसी के प्रति द्वेष न रखें.
- यदि आप इस दिन व्रत नहीं भी कर रहे हैं, तब भी केवल सात्विक भोजन का ही सेवन करें.
- शास्त्रों के अनुसार, शुभ तिथियों और विशेष व्रतों के दिन बाल, दाढ़ी या नाखून काटना वर्जित माना जाता है, इसलिए राम नवमी के दिन इन्हें न काटें.
- पूजा घर या स्वयं को अशुद्ध अवस्था में न रखें. फटे या गंदे कपड़े पहनकर पूजा न करें.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










