घर पर बनाएं शेफ रणवीर बरार की स्पेशल तरी वाला पनीर रेसिपी

Updated:
विज्ञापन

पंजाबी तरी वाला पनीर बनाने की आसान रेसपी

घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल तरी वाला पनीर, मेहमानों के लिए परफेक्ट यह पनीर रेसिपी कम समय में स्वादिष्ट ग्रेवी के साथ तैयार हो जाती है.

विज्ञापन

Punjabi Tari Wala Paneer Recipe: पंजाबी घरों में जब भी मेहमान आते हैं, खासकर दामाद या दोस्त, तो पनीर की सब्जी बनाना सम्मान और मेहमाननवाजी का प्रतीक माना जाता है. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने पंजाबी स्टाइल तरी वाला पनीर की एक आसान और घरेलू रेसिपी बताई है, जिसे बिना ज्यादा मेहनत के जल्दी बनाया जा सकता है. इस रेसिपी की खास बात है कि इसमें प्याज और टमाटर को काटने की बजाय कद्दूकस किया जाता है, जिससे ग्रेवी जल्दी बनती है और स्वाद भी लाजवाब आता है.

विज्ञापन

तरी वाला पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Punjabi Tari Wala Paneer Recipe Ingredient)

Punjabi Tari Wala Paneer Recipe Ingredient
तरी वाला पनीर रेसिपी
  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स)
  • 2 प्याज (कद्दूकस किए हुए)
  • 2 टमाटर (कद्दूकस किए हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन-हरी मिर्च (कूटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना (भिगोया हुआ)
  • 1 बड़ी इलायची, 2 छोटी इलायची
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया

पंजाबी तरी वाला पनीर बनाने की आसान रेसपी (Punjabi Tari Wala Paneer Recipe)

सबसे पहले पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई करके गुनगुने नमक वाले पानी में डाल दें ताकि पनीर बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम रहे. अब कड़ाही में घी गर्म करें, उसमें जीरा, इलायची और कूटा हुआ अदरक-लहसुन-हरी मिर्च डालकर भूनें.
अब कद्दूकस किया हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह पकाएं. फिर हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और थोड़ा पानी डालकर मसाला भूनें ताकि जले नहीं. अब कद्दूकस टमाटर डालकर मसाला तेल छोड़ने तक पकाएं.
अब इसमें गर्म पानी डालकर ग्रेवी बनाएं, फिर भिगोई हुई मेथी और पनीर डालें. 5-7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमागरम रोटी या नान के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चिली गार्लिक पनीर तवा फ्राइ नोट करें शेफ संज्योत कीर की चटपटी रेसिपी

यह भी पढ़ें: शेफ संजीव कपूर से जानें छोले बनाने का खास तरीका – पालक के साथ मिलेगा स्पेशल पंजाबी स्वाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 15 minutesCook: 25 minutesYields: 3-4 Servings

Ingredients

  • तरी वाला पनीर रेसिपी
  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स)
  • 2 प्याज (कद्दूकस किए हुए)
  • 2 टमाटर (कद्दूकस किए हुए)
  • 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन-हरी मिर्च (कूटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना (भिगोया हुआ)
  • 1 बड़ी इलायची, 2 छोटी इलायची
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • नमक स्वाद अनुसार
  • हरा धनिया

Instructions