शेफ संजीव कपूर से जानें छोले बनाने का खास तरीका - पालक के साथ मिलेगा स्पेशल पंजाबी स्वाद

Updated at : 12 Mar 2026 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Easy and healthy Palak Chole recipe by Sanjeev Kapoor

पालक छोले बनाने का आसान और फ्लेवरफुल तरीका

घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी पालक छोले, शेफ संजीव कपूर के आसान टिप्स के साथ.

विज्ञापन

Palak Chole Recipe by Chef Sanjeev Kapoor: इंडियन किचन में छोले की कई तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं, अगर आप इसे और ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मशहूर शेफ संजीव कपूर की यह पालक छोले (Palak Chole) की रेसिपी जरूर ट्राइ करें. यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर है. इसमें प्रोटीन से भरपूर छोले और आयरन से भरपूर पालक दोनों होते है. पढ़ें पालक और छोले से बनने वाली यूनिक और हैल्दी रेसिपी.

पालक छोले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 कप उबले हुए छोले
  • 2 कप ताजा पालक के पत्ते
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 टमाटर (प्यूरी या बारीक कटे)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार
Palak Chole recipe by Sanjeev Kapoor
शेफ संजीव कपूर स्टाइल पालक छोले

शेफ संजीव कपूर स्टाइल पालक छोले कैसे बनाएं? (Palak Chole Recipe by Chef Sanjeev Kapoor)

  1. सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छी तरह धो लें.
  2. एक पैन में पानी उबालें और पालक को 1-2 मिनट के लिए उसमें डालकर ब्लांच करें.
  3. तुरंत पालक को ठंडे पानी में डाल दें, इससे उसका हरा रंग बरकरार रहेगा.
  4. अब पालक को मिक्सर में पीसकर स्मूद प्यूरी बना लें.
  5. कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  6. अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं.
  7. अब टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर मसाला अच्छी तरह भून लें.
  8. उबले हुए छोले डालें और 2-3 मिनट पकाएं.
  9. अब पालक की प्यूरी डालकर थोड़ा पानी मिलाएं और 5-7 मिनट तक पकने दें.
  10. गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  11. गरमा-गरम पालक छोले को पूरी, रोटी या चावल के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: देसी जायके के साथ बनाएं कटहल मसाला, शेफ रणवीर बरार ने शेयर की आसान रेसिपी

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola