खेल से तन के साथ-साथ मन भी तंदुरूस्त रहता है : सांसद

Updated:
विज्ञापन
खेल से तन के साथ-साथ मन भी तंदुरूस्त रहता है : सांसद

मुरहू के डौगड़ा में हॉकी खेल समिति डौगड़ा के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू के डौगड़ा में हॉकी खेल समिति डौगड़ा के तत्वावधान में शनिवार को दो दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की गयी. मुख्य अतिथि खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा और विशिष्ट अतिथि खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि खेल ही ऐसा माध्यम है, जिससे तन के साथ-साथ मन भी तंदुरुस्त रहता है. खेल से समाज में प्रेम व भाईचारा को बढ़ाता है. उन्होंने कहा कि खूंटी से अनेक ख्याति प्राप्त प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकले हैं. जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नेतृत्व किया है. हमें खेल को बढ़ावा देने की जरूरत है. प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा. इस दौरान मुरहू पुलिस के द्वारा ग्रामीणों को अफीम की खेती के प्रति जागरूक किया गया. मुरहू थाना की पुलिस ने ग्रामीणों से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की. इस अवसर पर ग्रामीणों को डायन प्रथा, नशापान, साइबर अपराध, सड़क दुर्घटना, मानव तस्करी, डायल 112 और अन्य के संबंध में भी जागरूक किया गया. मौके पर धर्मगुरु बगरय मुंडा, मथुरा कंडीर, इंस्पेक्टर किशुन दास, मुरहू थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा, सनिका बोदरा, सुखराम सरूकद, डिक्सन पुर्ती सहित अन्य उपस्थित थे.

दो दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता की शुरूB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola