सड़क दुर्घटना में चित्तरंजन के निधन पर शोक
तोरपा के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में अंगराबाड़ी निवासी मानु कुंडू के पुत्र चित्तरंजन कुंडू (30) की मौत हो गयी.
खूंटी. तोरपा के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में अंगराबाड़ी निवासी मानु कुंडू के पुत्र चित्तरंजन कुंडू (30) की मौत हो गयी. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, खूंटी में कराया गया. दुर्घटना में उसकी मौत की जानकारी मिलने पर शनिवार को तोरपा उपप्रमुख संतोष कर सहित बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. वहीं उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया. चित्तरंजन कुंडू के पिता पिछले करीब 25 वर्षों से खूंटी में समाचार पत्र वितरण का कार्य कर रहे हैं. इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही जिले के अखबार वितरकों ने भी दुःख प्रकट किया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम कार और बाइक की टक्कर में चित्तरंजन की मौके पर ही मौत हो गयी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए