पेड़ से टकरायी पिकअप वैन, खलासी घायल

Updated:
विज्ञापन

कर्रा प्रखंड के कुलहुटू गांव के समीप शनिवार की सुबह हाइवा से बचने के प्रयास में मैक्स पिकअप वैन पेड़ से टकरा गयी.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के कुलहुटू गांव के समीप शनिवार की सुबह हाइवा से बचने के प्रयास में मैक्स पिकअप वैन पेड़ से टकरा गयी. जिसमें पिकअप वैन के खलासी राजन महली गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैक्स पिकअप वैन के चालक ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से सब्जी लेकर रांची जा रहे थे. शनिवार सुबह को रांची पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही काफी तेज गति से आ रहा हाइवा अचानक उनके तरफ मुड़ गया. जिससे बचने के प्रयास में मैक्स पिकअप वैन अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकरा गयी. जिसमें मैक्स पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. दुर्घटना में चालक को भी हल्की चोट लगी है. घटना की सूचना मिलने पर कर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में कर ली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola