खनिज कानून और सेस हटाने के मुद्दे पर झामुमो का जनजागरण अभियान, कई गांवों में बैठक
जनजागर करते कार्यकर्ता का फोटो | Prabhat Khabar Network
झामुमो ने खूंटी में खनिज कानून और सेस हटाने के मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाया. ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक कर सात सितंबर को धरना में बुलाया.
खूंटी. झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के निर्देशानुसार खूंटी विधानसभा क्षेत्र के खूंटी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों और गांवों में शुक्रवार को खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 तथा केंद्र सरकार द्वारा सेस हटाए जाने के मुद्दे को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया. अभियान के तहत सिलादोन पंचायत के रेहता और ईरुद तथा तिलमा पंचायत के सणडासोम, कुजराम और हटिंगचाउली गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी.
आपके शहर में
खनिज संपदा को बताया अधिकार से जुड़ा मुद्दा
कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य खूंटी पूर्वी गुलशन सिंह मुंडा, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश नाग मुंडा और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मंगू होरो ने ग्रामीणों को संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ स्थानीय लोगों के अधिकारों से जुड़ी है. इसलिए खनिज संसाधनों से संबंधित कानून और नीतियों के संभावित प्रभावों को लेकर ग्रामीणों का जागरूक रहना जरूरी है.
सात सितंबर के धरना में शामिल होने की अपील
वक्ताओं ने स्थानीय समुदायों के हित और भागीदारी को प्राथमिकता देने की बात कही. साथ ही ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति एकजुट रहने और लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की. ग्रामीणों से सात सितंबर को खूंटी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया. मौके पर सुखराम मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए