मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को कानूनी सहायता और मुआवजे की मिली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता अभियान में पीएलवी और ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

खूंटी में मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को कानूनी सहायता और मुआवजे के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया. जानें कैसे प्राप्त करें सरकारी मुआवजा.

विज्ञापन

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नालसा योजना-2025 के तहत शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. रनिया प्रखंड की जयपुर पंचायत के ग्राम गढ़सिदम में ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से संबंधित कानूनी सहायता और मुआवजा प्रावधानों की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

हाथियों से नुकसान होने पर मुआवजे की जानकारी

पीएलवी लक्ष्मी देवी, चंदमनी तुबिद और दुलारी कंडुलना ने ग्रामीणों को जागरूक किया. इस दौरान संबंधित पंपलेट और पर्चे भी वितरित किये गये. ग्रामीणों को विशेष रूप से जंगली हाथियों से मकान, फसल और संग्रहित अनाज को होने वाली क्षति के संबंध में जानकारी दी गयी.

घटना की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील

ग्रामीणों को बताया गया कि वन्यजीवों से क्षति होने पर प्रभावित व्यक्ति संबंधित विभाग में आवेदन देकर नियमानुसार मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं. ग्रामीणों से घटना की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने की अपील की गयी. साथ ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करने और निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी भी दी गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola