सोनम बागे के समर्थन में झामुमो ने निकाली बाइक रैली
प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सोनम बागे के पक्ष में झामुमो ने बाइक रैली निकाली.
खूंटी. नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सोनम बागे के पक्ष में झामुमो ने बाइक रैली निकाली. बाइक रैली की शुरुआत महुआटोली स्थित चुनावी कार्यालय से किया गया. जो शहर के सभी 19 वार्ड का भ्रमण किया. रैली में मुख्य रूप से खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद शामिल हुये. उन्होंने शहरवासियों से सोनम बागे के पक्ष में मतदान करने की अपील की. विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि नगर निकाय में विकास की नयी दिशा देने के लिए योग्य नेतृत्व जरूरी है. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को नगर स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम झामुमो समर्थित प्रतिनिधि ही कर सकते हैं. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि 19 वार्डों में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. कार्यकर्ताओं से अंतिम समय तक पूरी ऊर्जा के साथ प्रचार में जुटे रहें. उन्होंने कहा कि खूंटी की जनता के मांग को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को चल रहे विधानसभा सत्र में जिला में रोस्टर में ओबीसी आरक्षण देने का मुद्दा उठाया. जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि रैली में उमड़ा जनसैलाब जीत का संकेत है. उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और भारी मतों से जीत दर्ज करेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए