श्रावणी मेले की तैयारी पूरी, 32 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन
श्रृंगार पूजा को लेकर किया गया सजावट | Prabhat Khabar Network

श्रृंगार पूजा को लेकर किया गया सजावट | Prabhat Khabar Network

बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सुरक्षा के लिए 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं दी गई हैं.

विज्ञापन

खूंटीः बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने श्रावणी मेले की तैयारियां पूरी कर ली हैं. मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग का कैंप लगाया जाएगा. इसके अलावा अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस की तैनाती की जाएगी. श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है. मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और साज-सज्जा का कार्य पूरा कर लिया गया है.

श्रावणी मेले को लेकर समिति के सभी 119 सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. भीड़ वाले दिनों में स्काउट और एनसीसी कैडेट्स की भी सहायता ली जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर 32 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पूरे मेले की निगरानी की जाएगी. जगह-जगह वालंटियर तैनात रहेंगे. जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि श्रावणी मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

गुरु पूर्णिमा पर आम्रेश्वर धाम में हुई शृंगार पूजा

बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान शिवलिंग की विशेष साज-सज्जा की गई तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई. मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर के सभी पुरोहितों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. पूजा में समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola