रेलवे ट्रैक मरम्मत को लेकर कर्रा-गोविंदपुर रोड फाटक रहेगा बंद

रेलवे ट्रैक मरम्मत के कारण 31 जुलाई की रात से 1 अगस्त की सुबह तक कर्रा-गोविंदपुर रोड फाटक बंद रहेगा. वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
कर्रा (खूंटी): दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (स्थायी मार्ग), गोविंदपुर रोड द्वारा जारी सूचना के अनुसार कर्रा-गोविंदपुर रोड स्टेशन के बीच स्थित समपार फाटक संख्या एचबी-17 (एलसी गेट संख्या 455/8-10) पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत की जाएगी. इसके कारण समपार फाटक को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा.
रेलवे विभाग के अनुसार, 31 जुलाई की रात 10 बजे से 1 अगस्त की सुबह 6 बजे तक समपार फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा. रेलवे प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों को इसकी सूचना दे दी है. वाहन चालकों से इस अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है.
छोटे एवं चार पहिया वाहन चेरवादाग मोड़ से उड़िकेल मोड़ ग्रामीण सड़क का उपयोग कर सकेंगे. वहीं, बड़े वाहनों के लिए जलटंडा चौक से धनामुंजी होते हुए रिंग रोड तुपुदाना मार्ग निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










