श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दें: उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

आम्रेश्वर धाम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार से होगा. उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

खूंटीः पवित्र श्रावण मास की शुरुआत गुरुवार से हो रही है. इसके साथ ही अंगराबारी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ होगा. गुरुवार को आम्रेश्वर धाम परिसर में श्रावणी मेले का उद्घाटन सह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, उपायुक्त मो. जावेद हुसैन, पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, डीडीसी आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

श्रावणी मेले में तैनात दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारियों और जवानों को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन एवं एसपी ऋषभ गर्ग ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी. उपायुक्त ने बनई नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने नदी क्षेत्र में गोताखोरों की तैनाती, नियमित माइकिंग और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola