लोगों ने मनाया सोहराई पर्व, की पशुधन की पूजा

Updated:
विज्ञापन
लोगों ने मनाया सोहराई पर्व, की पशुधन की पूजा

जिले में बुधवार को सोहराई पर्व का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. जिले में बुधवार को सोहराई पर्व का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में पशु धन की पूजा-अर्चना की. गांवों में सभी समुदाय के लोगों ने मिल कर घर में गाय-बैल, भैंस को सुबह नहलाया. इसके बाद उनके शरीर को सजाया गया. तेल और रंग लगाकर पशुधन को तैयार किया गया. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद सभी पशुधन को ढोल-नगाढ़ा बजाते हुए बाहर निकाला गया. जिसके बाद उन्हें भगाया गया. सोहराई पर्व को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा. इस दौरान लोगों ने अपने घरों में कई पारंपरिक पकवान भी बनाये. कई जगहों पर मंगलवार को भी सोहराई मनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola