मेहा गांव में 33 हजार वोल्ट की बिजली तार लाइन लगाने का विरोध

Edited by CHANDAN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कर्रा प्रखंड के मेहा गांव में बिजली तार और पोल लगाने का ग्रामीणों ने विरोध किया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के मेहा गांव में बिजली तार और पोल लगाने का ग्रामीणों ने विरोध किया. शनिवार को ग्राम प्रधान टेम्बा हेरेंज की अध्यक्षता में बैठक कर ग्रामीणों ने मसमानो से होकर मेंहा, रोलागुटू, कुर्से, सावड़ा, सरवादाग, बारंगो, जरिया, पदमपुर, बनकुली तक 33 हजार वोल्ट की बिजली का तार खींचने के लिए पोल खूंटा गाढ़ने का ग्रामीणों ने विरोध किया. कहा कि ये लाइन से हम ग्रामीणों को आने वाले समय में काफी दिक्कत होगी. ग्रामीणों ने कहा कि पोल गाड़ने के लिए वे जमीन नहीं देंगे. ग्रामीणों ने तत्काल काम रोकने की मांग की. बैठक में विभाग के एनसीसी इंजीनियर विकास रंजन और संवेदक अफरोज खान को बुलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. वहीं ग्रामीणों ने तोरपा सहायक अभियंता से फोन से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कर्रा पीएस से लोधमा तक 11 हजार केबी का नया लाइन बनाया जा रहा है. वहां 33 हजार केवी का काम नहीं चल रहा है. उन्होंने कहा कि 11 हजार केवी लाइन से गांव को ट्रांसफॉर्मर लगा कर बिजली सप्लाई की जायेगी. जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली मिलेगी. बैठक में फ्रेंक्लिन धान, गुडुवा हेरेंज, जोसेफ हेरेंज, दिलीप हेरेंज, जयराम मुंडा, मंगल हेरेंज, जीवन मुंडा, पौलुस मुंडा, करमा मुंडा, बिमल धान, सुलेमान धान, जेवियर हेरेंज, देवगी हेरेंज, चांहू मुंडा, सालगी हेरेंज, मुनिका हेरेंज सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola