ePaper

बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल

Updated at : 03 Nov 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल

रविवार की रात अज्ञात बाइक की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

रनिया. मरचा-रनिया मुख्य पथ पर स्थित तोकेन पुलिस पिकेट के समीप रविवार की रात अज्ञात बाइक की टक्कर से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान लापुंग थाना क्षेत्र के कथकुंवारी जिकीमाढ़ी गांव निवासी गोपाल मुंडा के रूप में की गई है. हादसे की सूचना मिलते ही तोकेन पुलिस पिकेट के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस से तोरपा रेफरल अस्पताल भिजवाया. जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार वह लोहागढ़ा डायर मेला देखकर अपने रिश्तेदार के घर खटंका जा रहा था. इसी क्रम में अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola