नवपदस्थापित डीडीसी ने किया पदभार ग्रहण

खूंटी में नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया.
खूंटी. खूंटी में नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप ने उन्हें कार्यभार सौंपा. श्री प्रकाश ने पदभार ग्रहण के बाद अधिकारियों और कर्मियों के साथ मुलाकात की. वहीं विभागीय कार्य की प्राथमिक जानकारी हासिल की. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी ली. वहीं कहा कि सरकार के सभी विकास योजनाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है. कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










