सोनाहातू बाजार चौक में प्याऊ का उद्घाटन
Published by : AKHILESH MAHTO Updated At : 27 May 2026 7:29 PM
भीषण गर्मी से राहत के लिए प्याऊ की शुरुआत की गयी.
सोनाहातू. प्रखंड के मुख्यमंत्री दाल भात योजना केंद्र के समीप बुधवार को पलाश झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएल) जिला कार्यक्रम प्रबंधक के द्वारा भीषण गर्मी से राहत के लिए प्याऊ की शुरुआत की गयी. डीपीएम के द्वारा बताया गया कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए. यह प्रशासन और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है. सरकार ने भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया है. मौके पर डीपीएम देवाशीष चाक्की, प्रमोद कुमार, बीपीएम सुनील राणा, ललित कुमार, हीरालाल महतो, लखींचरण महली, लखिन्द्र मुंडा, धनंजय यादव, लतिका देवी , संकुल के पदाधिकारी दीदी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










