सांसद व विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
सांसद व विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

खंड के सौदे ब्लॉक चौक पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा व विधायक सुदीप गुड़िया ने शिलान्यास किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रनिया.

प्रखंड के सौदे ब्लॉक चौक पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा व विधायक सुदीप गुड़िया ने शिलान्यास किया. उन्होंने विधिवत तरीके से नारियल फोड़कर शिलापट्ट का अनावरण किया. सांसद कालीचरण मुंडा ने आयोजित सभा में कहा कि अस्पताल निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ करें. उन्होंने संवेदक और इंजीनियरों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कहा कि प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य करें. सांसद ने योजना स्थल पर प्राक्कलन का बोर्ड लगाने को कहा. तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से रनिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को सीधा स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा. मौके पर जिप सदस्य बिरेन कंडुलना, प्रमुख नेली डहंगा, बीडीओ प्रशांत डांग, सांसद प्रतिनिधि नइमुद्दीन खान, नुमा खान, जिब्राइल मियां, देवनाथ मगहिया, सुरेश कोनगाड़ी, डेविड तोपनो, आनंद कुमार, विकास गोप सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola