लोधमा में 200 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
गंजा के साथ पकड़े गए आरोपी | Prabhat Khabar Network
रांची में पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में 200 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।
लोधमा पुलिस पिकेट के पास गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कर्रा पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने एक चारपहिया वाहन से करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया. मामले में पुलिस ने वाहन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आपके शहर में
गुप्त सूचना पर कर्रा पुलिस व NCB की संयुक्त कार्रवाई
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के राउरकेला से सिमडेगा और कमडारा होते हुए गांजा लदा वाहन कर्रा-लोधमा के रास्ते रांची की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कर्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इसके बाद कर्रा पुलिस और एनसीबी की टीम ने संयुक्त रूप से लोधमा पिकेट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया.
200 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में वाहन से करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने वाहन में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. एनसीबी रांची की टीम बरामद गांजा, वाहन और गिरफ्तार पांचों आरोपियों को अपने साथ रांची स्थित एनसीबी कार्यालय ले गयी. मामले में आगे की कार्रवाई एनसीबी द्वारा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




