शरीर में दर्जनों त्रिशूल, जीभ-गाल में छेद- अड़की में मां मनसा की भक्ति देखने उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

अड़की प्रखंड में मां मनसा देवी की पूजा धूमधाम से हुई. श्रद्धालुओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपनी गहरी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

अड़की. अड़की प्रखंड में मंगलवार को सर्प माता मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं उत्साह के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां मनसा देवी के प्रति आस्था और विश्वास प्रकट करते हुए विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए. शोभायात्रा के दौरान मां मनसा के भक्तों ने शरीर में दर्जनों त्रिशूल लगाकर, जीभ और गाल में छेद कर तथा कोड़ों से शरीर पर प्रहार सहकर अपनी भक्ति और आस्था का प्रदर्शन किया. भक्तों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे. पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. अड़की प्रखंड के कपरिया, पुरनानगर, नौड़ी, सिंदरी, जरंगा समेत दर्जनों गांवों में भी मां मनसा देवी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां मनसा देवी की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. जगह-जगह निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: तोरपा बस स्टैंड का सामुदायिक शौचालय हुआ दुरुस्त, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

ये भी पढ़ें: खूंटी में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, दो साल से बीमारी से था परेशान


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola