सावन महोत्सव में छात्राओं ने रचाई मेहंदी, रेशु रानी ने जीता पहला स्थान

Updated:
विज्ञापन

सावन महोत्सव में शामिल छात्राएं | Prabhat Khabar Network

कर्रा के पटेल बीएड कॉलेज में सावन महोत्सव और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. रेशु रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, प्राचार्य ने विजेताओं को सम्मानित किया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा के लोधमा काटमकुकु स्थित पटेल बीएड कॉलेज में सावन के पावन महीने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर पारंपरिक और रचनात्मक मेहंदी के आकर्षक डिजाइन बनाए.

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया. इसमें रेशु रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि कुमारी श्वेता ने द्वितीय स्थान हासिल किया. कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज के प्राचार्य ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी.

उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं. कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: खूंटी में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा अब नहीं अटकेगा! डीसी ने दिया भुगतान का निर्देश

ये भी पढ़ें: छठे दिन मिला उत्तराखंड में हुए टनल हादसे का शिकार तोरपा के लुकस तोपनो का शव


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola