छठे दिन मिला उत्तराखंड में हुए टनल हादसे का शिकार तोरपा के लुकस तोपनो का शव
मृतक लुकस तोपनो (फाइल फोटो )
उत्तराखंड के चमोली में हुए जल विद्युत परियोजना टनल हादसे में झारखंड के एक और मजदूर लुकस तोपनो की मौत की पुष्टि हुई है. छह दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनका शव मलबे से बरामद किया गया. परिवार में मातम का माहौल है.
सतीश शर्मा की रिपोर्ट
खूंटी,तोरपा. उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में 13 अगस्त को हुए जल विद्युत परियोजना टनल हादसे में झारखण्ड के एक और मजदूर की मौत की पुष्टि हो गई है. लगातार छह दिन तक चले रेसक्यू ऑपरेशन के बाद तोरपा प्रखंड के कमड़ा सेमर टोली निवासी लुकस तोपनो का शव मलबे से निकाला गया.
13 अगस्त को हुआ था भूस्खलन
मालूम हो उत्तराखंड के पीपलकोटी में जल विद्युत परियोजना के लिए बन रही टनल में 13 अगस्त को अचानक भूस्खलन हो गया था. इस हादसे में लुकस तोपनो सहित कई मजदूर मलबे में दब गए थे. इस घटना में तोरपा के रोन्हे गांव के दीना भेंगरा पैरा किनसु टोली के निस्तार भेंगरा और कमड़ा अम्बा टोली के हाबिल गुड़िया घायल हो गए थे. घायलों का इलाज फिलहाल चमोली के अस्पताल में चल रहा है.
ये भी पढ़ें: गेतलसूद डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, कभी भी खोले जा सकते हैं फाटक, अलर्ट
शव को पैतृक गांव लाने की प्रक्रिया शुरू
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार को लुकस का शव टनल से बाहर निकाला. शव को पैतृक गांव कमड़ा सेमर टोली लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. घटना की सूचना मिलते ही लुकस के परिजनों का रोकर बुरा हाल है. परिवार वाले शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









