खूंटी के 200 बच्चों ने बनाई खास राखियां, अब देश के जवानों तक पहुंचाएगा डाक विभाग
प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
खूंटी के स्कूलों में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. छात्र अपनी राखियां डाक विभाग के जरिए जवानों और भाइयों तक भेजेंगे. जानिए पूरी खबर.
खूंटी. रक्षाबंधन के पावन अवसर को लेकर डाक विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत सोमवार को सेंट एंथोनी हायर सेकेंडरी स्कूल लिटिल फ्लावर स्कूल, बिचना में राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
आपके शहर में
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला-कौशल का प्रदर्शन करते हुए सुंदर एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं. इन राखियों को डाक विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों के सुदूर रहने वाले उनके भाइयों तथा देश की रक्षा में तैनात सशस्त्र बलों के जवानों तक भेजा जाएगा.
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि डाक विभाग द्वारा राखियों को सुरक्षित रूप से भेजने के लिए विशेष वाटरप्रूफ पैकेज/लिफाफे की सुविधा ₹70 में उपलब्ध कराई जा रही है. डाक विभाग के माध्यम से उनकी बनाई हुई राखियां स्पीड पोस्ट द्वारा पहुंचाई जाएंगी. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थियों ने डाक विभाग की पहल की सराहना की.
ये भी पढ़ें: पेंशन और मंईयां सम्मान योजना पर डीसी सख्त, छूटे लाभुकों को जोड़ने का दिया निर्देश
ये भी पढ़ें: खूंटी-मुरहू रोड पर भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत; 3 घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए