बिरसा कॉलेज में सीटों पर बवाल, ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी
प्रतिनिधियों से बात करते एबीवीपी के विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
बिरसा कॉलेज खूंटी में स्नातक सीटों की संख्या सीमित करने के विरोध में एबीवीपी ने एचआरडी टीम को ज्ञापन सौंपा और सुविधाओं में सुधार की मांग की.
खूंटी. बिरसा कॉलेज खूंटी में स्नातक स्तर पर नामांकन की सीटों को सीमित किए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को बिरसा कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची एचआरडी की प्रतिनिधि वरूणा दत्ता, फाइनेंस मैनेजर अजीत कुमार, रांची विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि और सीसीडीसी डॉ विकास कुमार के समक्ष अपनी बातों को रखा.
एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि बिरसा कॉलेज में प्रतिवर्ष औसतन पांच हजार विद्यार्थियों का नामांकन होता है. वर्तमान में सिर्फ 2400 सीटों में नामांकन हो रहा है. इसका सबसे अधिक नुकसान उन विद्यार्थियों को होगा, जो आर्थिक और भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ायी जाये.
उन्होंने कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं की कमी को भी बताया. उन्होंने बताया कि छात्राओं के लिए कॉमन रूम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, आधुनिक कंप्यूटर और कंप्यूटर लैब, बेहतर पुस्तकालय, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग कर चुकी है. उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों के हित से जुड़े विषयों पर केवल आश्वासन मिलता रहा और ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो परिषद् चुप नहीं बैठेगी. सीट बढ़ाने को लेकर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो विद्यार्थी परिषद चरणबद्ध आंदोलन करेगी.
ये भी पढ़ें: Ranchi में धरने पर बैठे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से मिलीं बॉलीवुड अभिनेत्री Kunika; सुनिए क्या बोलीं?
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार द्वारा पारित खनिज संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में झारखंड उलगुलान संघ की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









