खूंटी-मुरहू रोड पर भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत; 3 घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनास्थल पर एकत्रित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी-मुरहू मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी-मुरहू मार्ग में कुंदी बरटोली के समीप सोमवार को हुये सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान पष्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड अंतर्गत सिदमा गांव निवासी दरगा कलौंडिया के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

वहीं उसी गांव के बिरसा चंपिया, कमंता गांव निवासी दयाल संगा और एक व्यक्ति घायल है. जानकारी के अनुसार दरगा कलौंडिया और बिरसा चंपिया एक बाइक में सवार होकर सिदमा से खूंटी आ रहे थे.

इसी क्रम में दूसरे बाइक में दयाल संगा और एक अन्य सवार के साथ उनकी टक्कर हो गयी. जिसके बाद उन्हें घायलावस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने दरगा को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: कर्रा में फुटबॉल का रोमांच खत्म, एफसी छाता ने जीता खिताब; विधायक ने खिलाड़ियों से कही बड़ी बात

ये भी पढ़ें: खूंटी में स्वतंत्रता दिवस परेड में महिला शक्ति का जलवा, महिला पुलिस प्लाटून ने जीता पहला पुरस्कार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola