कर्रा में फुटबॉल का रोमांच खत्म, एफसी छाता ने जीता खिताब; विधायक ने खिलाड़ियों से कही बड़ी बात

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते विधायक | Prabhat Khabar Network

कर्रा के बिरसा मेमोरियल क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. विधायक सुदीप गुड़िया ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

कर्रा. बिरसा मेमोरियल क्लब गोविंदपुर (बीएमसी) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में एफसी छाता ने विजेता और एफसी महुगांव उपविजेता रही. मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और जुनून की कमी नहीं है. जरूरत है कि उन्हें बेहतर अवसर, उचित मंच और मूलभूत खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. प्रयास रहेगा कि यहां के युवा खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन करें.

मौके पर जिला परिषद सदस्य जोरन आईंद, जरियागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, मीना देवी, राहुल केशरी, इश्तियाक खान, झामुमो प्रखंड सचिव विनोद उरांव, सुनीता चोचा, कंचन उरांव, छत्री हेमरोम, मार्शल आईंद, विजय सोनी, सहदेव भेगरा, निस्तार बारला, मसीह कुल्हा, सुशील कंडुलना, पादरी महानंद बारला, अनुज हेमरोम, संदीप लकड़ा, संजय यादव, संजीव सिंह सहित अनेक गणमान्यजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रतियोगिता को आयोजित करने में बिरसा मेमोरियल क्लब की आयोजन समिति के सदस्य विपुल लकड़ा, विकसल सुरीन, लाला पाहन, मकरूज अंसारी, सुकबन तोपनो, अशोक डाहंगा, अनमोल होरे, अटल बरला, अनुप गुड़िया, जुनुल होरो, शिशिर हेमरोम, प्रतिन तोपनो सहित सभी सदस्यों का योगदान रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola