तिरंगे की शान में रंगा तोरपा, परेड से फुटबॉल तक दिखा देशभक्ति का जोश

Updated:
विज्ञापन

तोरपा थाना में झंडोत्तलन करते एसडीपीओ व उपस्थित अन्य| Prabhat Khabar Network

तोरपा में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विधायक सुदीप गुड़िया ने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन हुआ. तोरपा थाना में एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने झंडा फहराया. मौके पर बीडीओ नवीन चंद्र झा, सीओ पूजा बिन्हा, थाना प्रभारी मनीष कुमार, जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर सहित अन्य मौजूद रहे. पंचायत समिति कार्यालय में प्रमुख रोहित सुरीन, प्रखंड कार्यालय व बीआरसी में बीडीओ नवीन चंद्र झा, तहसील कचहरी में सीओ पूजा बिन्हा तथा रेफरल अस्पताल में डॉ अनुमिता रानी ने झंडोत्तोलन किया. विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सामूहिक परेड और मार्च पास्ट किया. देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

देश सेवा में योगदान दें युवा : विधायक

विधायक सुदीप गुड़िया ने तपकारा स्थित आवास और विद्या विहार पब्लिक स्कूल में झंडोत्तोलन किया. उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली. कहा कि हजारों कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली है. युवा स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर अपनी ऊर्जा देश सेवा में लगायें.

फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

प्रखंड मैदान में बालक-बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. बालक वर्ग में श्री हरि उच्च विद्यालय और बालिका वर्ग में श्री हरि प्लस टू स्कूल विजेता रहे. विजेता व उपविजेता टीमों को मेडल और जर्सी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola