तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, तोरपा में निकली भव्य बाइक रैली
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्त्ता | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तोरपा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें पूर्व विधायक कोचे मुंडा भी शामिल हुए.
तोरपा. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को तोरपा में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गयी. नगर भवन परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए.
यात्रा नगर भवन से निकलकर पेट्रोल पंप तक पहुंची. इसके बाद कार्यकर्ता वापस नगर भवन पहुंचे, जहां यात्रा का समापन किया गया. पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाये. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली गयी इस यात्रा से क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला.
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया. कार्यक्रम में संतोष जायसवाल, बिनोद भगत, सुबोध गुप्ता सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










