राशन कार्डधारियों के लिए बड़ा अपडेट, डीसी ने दिए सख्त निर्देश; इन कामों पर बढ़ेगी नजर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त और अन्य | Prabhat Khabar Network

खूंटी के उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने राशन वितरण, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए.

विज्ञापन

खूंटी. समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स (आपूर्ति) की बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने राशन आपूर्ति, लाभुकों को राशन वितरण, आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर सीडिंग, ई-केवाईसी, राशनकार्ड, सोना सोबरन धोती, साड़ी और लूंगी वितरण सहित आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा किया.

उन्होंने जिले में विभिन्न श्रेणी के राशन कार्डधारियों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जानकारी लिया. सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न उठाव करने और लाभुकों के बीच निर्धारित मात्रा में समय पर खाद्यान्न का वितरण करने का निर्देश दिया.

अधिकारियों को नियमित रूप से पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करने के लिए कहा. उपायुक्त ने प्रत्येक माह चावल दिवस का आयोजन कर अधिक से अधिक लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने, सोना सोबरन धोती, साड़ी एवं लुंगी वितरण योजना के तहत लाभुकों को लाभ देने का निर्देश दिया.

वहीं राशन कार्डधारियों के आधार, मोबाइल नंबर सीडिंग कार्य में तेजी लाने के लिए कहा. वहीं सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को लैप्स केंद्रों और राशन दुकान एवं गोदाम का निरीक्षण कर खाद्यान्न का रख रखाव एवं भवनों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: खान-खनिज विधेयक पर JMM का बड़ा ऐलान, वापस नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ये भी पढ़ें: बिरसा कॉलेज में सीटों पर बवाल, ABVP ने दी आंदोलन की चेतावनी


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola