बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों के पैर में गंभीर चोट

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना प्रतिकात्मक फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तोरपा के कमड़ा गांव के पास पिकअप वैन और बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवक घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

विज्ञापन

तोरपा. तपकारा थाना क्षेत्र के कमड़ा गांव के पास सोमवार को पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान कमड़ा बड़का टोली निवासी सिल्वस्टर तोपनो (32) और कमड़ा अंबा टोली निवासी मसीहदास गुड़िया (30) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों एक बाइक पर सवार होकर कमड़ा बड़का टोली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों के पैर में गहरी चोट आई.

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola