खूंटी में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा अब नहीं अटकेगा! डीसी ने दिया भुगतान का निर्देश
बैठक में उपायुक्त और अन्य | Prabhat Khabar Network
खूंटी उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने समीक्षा बैठक में भूमि अधिग्रहण और लंबित मुआवजा भुगतान को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं.
खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान को लेकर समीक्षा बैठक किया गया. उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न विभागों के अंतर्गत पथ निर्माण और पथ चौड़ीकरण समेत अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भूमि अधिग्रहण की विस्तृत जानकारी लिया.
इस दौरान उन्होंने लंबित भू-अर्जन, भूमि हस्तांतरण और रैयतों को समय पर मुआवजा भुगतान को लेकर दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, सभी अंचल अधिकारी और संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का सुचारू क्रियान्वयन तथा समय पर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने कहा कि वैसे रैयत जिनका मुआवजा भुगतान लंबित है, उन रैयतों से मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज समय पर प्राप्त कर कैम्प लगाकर शीघ्र मुआवजा प्रदान करें. किसी भी पात्र रैयत को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े. भूमि अधिग्रहण और मुआवजा भुगतान से जुड़े किसी भी मामले को लंबित नहीं रखें. बैठक में अपर समाहर्ता, डीसीएलआर, संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, सभी अंचल अधिकारी और अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: छठे दिन मिला उत्तराखंड में हुए टनल हादसे का शिकार तोरपा के लुकस तोपनो का शव
ये भी पढ़ें: खूंटी के युवाओं के लिए रोजगार का सुुनहरा मौका: SIS में 250 पदों पर होगी बहाली ; जानें पूरी प्रक्रिया...
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









