कर्रा में किसान ने कीटनाशक पीकर दी जान, घर में बेहोशी की हालत में मिला

Updated:
विज्ञापन

खूंटी के कर्रा प्रखंड में एक 50 वर्षीय किसान ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड अंतर्गत जुरदाग पंचायत के टेमटेमटोली गांव में 50 वर्षीय किसान बसंत हेरेंज की कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर लिया. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम बसंत हेरेंज की बेटी ममता कुमारी बकरी चराकर घर लौटी. घर पहुंचने पर उसने अपने पिता को जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा. पास में कीटनाशक की एक शीशी भी पड़ी थी.

ममता ने तत्काल फोन से इसकी सूचना अपने भाई को दी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में बसंत हेरेंज को इलाज के लिए खूंटी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. बसंत हेरेंज ने किस कारण से यह कदम उठाया, इसका पता नहीं चल सका है.

परिजन भी आत्महत्या के कारणों से अनभिज्ञ हैं. खूंटी पुलिस ने सदर अस्पताल में मृतक के पुत्र का फर्द बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें: खूंटी में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा अब नहीं अटकेगा! डीसी ने दिया भुगतान का निर्देश

ये भी पढ़ें: सोंदारी-डोड़मा बने बेस्ट आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्यकर्मी भी सम्मानित


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola