तोरपा बस स्टैंड का सामुदायिक शौचालय हुआ दुरुस्त, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

शौचालय का उद्घाटन करते जिप सदस्य,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar Network

तोरपा बस स्टैंड के पास विधायक मद से नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया गया. इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

तोरपा. बस स्टैंड के समीप सामुदायिक शौचालय का विधायक सुदीप की पहल पर विधायक मद से जीर्णोद्धार कराया गया. जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को इसका उद्घाटन किया गया.

जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, मुखिया विनीता नाग और मुखिया जॉन तोपनो ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सामुदायिक शौचालय के जीर्णोद्धार से स्थानीय लोगों के साथ यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

मौके पर जयदीप तोपनो, मुखिया शिशिर तोपनो, उप मुखिया राजू साहू, झामुमो प्रखंड सचिव जेम्स आईंद, विश गुड़िया, मुकेश सिंह, जेम्स तोपनो, डेनिस गुड़िया, जॉन हेमरोम और कनीय अभियंता सुकरा मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Chamoli Tunnel Accident: घटना के छठे दिन लुकस तोपनो का शव निकाला गया

ये भी पढ़ें: Jharkhand Tourism: हुंडरू-दशम से लोध फॉल तक, बारिश में घूमने से पहले जान लें ये जरूरी सावधानी, वरना बढ़ सकती है मुश्किल


विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola