खूंटी के तीन जांबाज पुलिसकर्मियों को मिली आउट ऑफ टर्न प्रोन्नति, SP ने सितारे लगाकर किया सम्मानित
प्रोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ एसपी : प्रभात खबर
खूंटी में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ऋषभ गर्ग ने पदोन्नति देकर सम्मानित किया. जानें पूरी खबर.
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं पुलिस पदक से अलंकृत खूंटी जिलाबल के तीन पुलिसकर्मियों को पारी से बाहर अगली पंक्ति में प्रोन्नति दी गयी है. पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने तीनों पुलिसकर्मियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए सम्मानित किया. पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार), झारखंड, रांची के आदेश और पुलिस हस्तक नियम 660 (सी) सहित संबंधित विभागीय प्रावधानों के तहत यह प्रोन्नति दी गयी है.
आपके शहर में
तीन पुलिसकर्मियों को मिली प्रोन्नति
महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड की अध्यक्षता में 31 जुलाई 2026 को हुई समिति की बैठक में लिये गये निर्णय और अनुशंसा के आधार पर पुलिसकर्मियों को घटना की निर्धारित तिथि से प्रोन्नति प्रदान की गयी है. प्रोन्नति पानेवालों में हवलदार फबियानुस तिर्की को पुलिस अवर निरीक्षक, हवलदार नारायण मांझी को पुलिस अवर निरीक्षक और आरक्षी-13 अनूप लकड़ा को सहायक पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति दी गयी है. ये भी पढ़ें: झारखंड में कृषि लोन पर बड़ा प्लान! नाबार्ड के डिप्टी MD आज बैंक अधिकारियों संग करेंगे मंथन
एसपी ऋषभ गर्ग ने सितारे लगाकर किया सम्मानित
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने तीनों प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया. इसके बाद उन्होंने स्वयं उनके कंधों के फ्लैप पर प्रोन्नत पद के सितारे लगाकर अभिनंदन किया. पुलिस अधीक्षक ने तीनों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं दीं.
वीरता और निष्ठा पुलिस बल के लिए प्रेरणा : एसपी
उन्होंने कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा, अदम्य साहस और वीरता का सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत है. ऐसी उपलब्धियां संबंधित पुलिसकर्मियों के साथ पूरे खूंटी पुलिस परिवार के लिए गौरव की बात हैं. इससे अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी पूर्ण समर्पण, अनुशासन एवं साहस के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होंगे.
ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होने के बाद नौकरी बचाने सड़क पर उतरे चयनित कर्मचारी, फ्लैश लाइट मार्च निकालकर जताया विरोध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








