ePaper

महाराष्ट्र से पैदल बाबा धाम जा रहे श्रद्धालु रनिया पहुंचे

Updated at : 23 Oct 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र से पैदल बाबा धाम जा रहे श्रद्धालु रनिया पहुंचे

मनोहर सोपन हामरे (44) अपनी पत्नी नीता और 14 वर्षीय बेटा श्याम के साथ पैदल देवघर बाबा धाम जा रहे हैं.

विज्ञापन

रनिया. महाराष्ट्र राज्य के अकोला निवासी गांव निवासी मनोहर सोपन हामरे (44) अपनी पत्नी नीता और 14 वर्षीय बेटा श्याम के साथ पैदल देवघर बाबा धाम जा रहे हैं. इसी क्रम में वे गुरुवार को रनिया के मरचा गांव पहुंचे. जहां स्थानीय समाजसेवी सुभाष साहू सहित अन्य लोगों ने रात्रि का भोजन कराया. वहीं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की. मनोहर ने बताया कि वे 22 सितंबर को निकले हैं. एक महीना की यात्रा कर वे रनिया पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि पूर्व में वे कई बार रेल से बाबा धाम आ चुके हैं. उनकी मन्नत पूरी होने पर वे परिवार के साथ भगवान के दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में भी वे पूजा-अर्चना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola